इंस्टा बचत खाता - Personal Banking
इंस्टा बचत खाता
भारत में लागू कानूनों के अनुसार करार करने में सक्षम, 18 वर्ष से अधिक की आयु के भारत में निवासी जिनकी भारत के बाहर कोई कर देयता न हो, वे ही इंस्टा बचत खाता खोलने के पात्र हैं।
विशेषताएं
- ग्राहक को सामान्य बचत बैंक खाते के लिए निर्धारित न्यूनतम अधिशेष बनाए रखना होगा।
- खाते में अधिकतम अधिशेष राशि केवल 1.00 लाख रुपए ही हो सकती है।
- खाते में एक वर्ष में कुल जमा राशि 2.00 लाख रुपए तक ही अनुमत हैं।
- इसे योनो बाई एसबीआई ऐप्प https://www.sbiyono.sbi पोर्टल के माध्यम से खोला जा सकता है। ग्राहक को अपने मोबाइल फोन/ डिवाइस पर योनो बाई एसबीआई ऐप्प डाउनलोड करना होगा अथवा एसबीआई योनो पोर्टल का उपयोग करना होगा।
- चयनित ग्राहकों के लिए इंस्टा बचत खाता हैंडसेट/ ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भर करता है। यह सेवा वर्तमान में आईओएस 8 एवं उससे ऊपर के आईफोन में तथा एंड्रायड वर्जन 5.0 एवं उससे ऊपर के एंड्रायड फोन में उपलब्ध है। बैंक मोबाइल फोन सॉफ्टवेयर के सभी संस्करणों को सपोर्ट करने के लिए बाध्य नहीं है।
- आवेदक द्वारा चुनी गई शाखा को इंस्टा बचत खाता खोलने के लिए गृह शाखा के रूप में टैग किया जाएगा।
- नामांकन सुविधा योनो बाई एसबीआई ऐप्प में ही उपलब्ध है तथा यह इंस्टा बचत खाते के लिए अनिवार्य है। नामांकन केवल एक नामिति के पक्ष में ही किया जा सकता है।
- बेसिक रूपे डेबिट कार्ड जारी किया जाएगा।
- एटीएम पिन का सृजन ग्रीन पिन प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है।
- खाते के लिए पासबुक उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।
- इस खाते के लिए चैकबुक सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।
- बैंक के रिकॉर्ड के अनुसार मासिक विवरण उपलब्ध कराया जाएगा, तथापि, बैंक इस अवधि में परिवर्तन कर सकता है।
पात्रता
- ग्राहक का एसबीआई के साथ कोई वर्तमान व्यावसायिक संबंध नहीं होना चाहिए।
- ग्राहक के पास वैध आधार संख्या तथा वैध स्थायी खाता संख्या (पैन) होना चाहिए। यदि आधार में लिखा गया नाम पैन कार्ड में लिखे गए नाम से भिन्न हो तो आधार के अनुसार विवरण को ही रिकॉर्ड में लिया जाएगा।
- ग्राहक के पास अपने नाम पर पंजीकृत एक वैध तथा सक्रिय स्थानीय मोबाइल नंबर, जो उसकी आधार संख्या से जुड़ा तथा हो सक्रिय ईमेल पता होना चाहिए।
- ग्राहक का किसी अन्य बैंक/ वित्तीय संस्थान में कोई ओटीपी आधारित आधार सत्यापन खाता नहीं होना चाहिए।
- बिना कोई कारण बताए इंस्टा बचत खाते के लिए अनुरोध को खारिज करने का अधिकार एसबीआई के पास सुरक्षित है।
- किसी भी समय ग्राहक का केवल एक इंस्टा बचत खाता हो सकता है ।
- खाता केवल एकल ही नाम में ही खोला जाएगा।
- प्रति लेनदेन की सीमा 49,999/- रु. होगी।
- इस खाते में नकदी लेनदेन सेवाएँ शाखा में अनुमत नहीं है।
केवाईसी आवश्यकता
- अपना खाता खोलने के एक वर्ष के भीतर ग्राहक को अपनी गृह शाखा में जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा करना होगा तथा इंस्टा बचत बैंक खाते के लिए बैंक द्वारा निर्धारित केवाईसी आवश्यकताओं सहित अन्य सभी आवश्यकताओं का अनुपालन करना होगा। गृह शाखा में संपर्क कर केवाईसी पूरा किए जाने तक ग्राहक कोई अन्य खाता नहीं खोल सकता है।
- केवाईसी औपचारिकताएँ पूरी कर लेने के बाद इंस्टा बचत खाते को गृह शाखा में लिखित अनुरोध देकर कर बंद करवाया जा सकता है। यदि खाता खोलने के एक वर्ष के भीतर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी न की गई हो, तो खाते को बंद कर दिया जाएगा तथा खाते में देय अधिशेष राशि का ग्राहक के पक्ष में देय बैंकर चैक जारी किया जाएगा। केवाईसी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद ही बैंकर चैक ग्राहक को सौंपा जाएगा।
Last Updated On : Wednesday, 17-02-2021

ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि
6.50%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
8.65%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए
Savings Accounts Landing Page
अन्य प्रोडक्ट

Criteria
- Features
- Eligibility
- Terms and Conditions

ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि
6.50%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
8.65%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए