Savings Plus Account - Open Savings Plus Account Online in India | SBI - Personal Banking
सेविंग्स प्लस खाता
सेविंग्स प्लस खाता एमओडीएस से जुड़ा बचत बैंक खाता है, इसमें बचत बैंक खाते में निर्धारित सीमा से अधिक राशि को अपने आप ही 1000/- रु. के गुणकों में सावधि जमा अंतरित कर दिया जाता है।
विशेषताएँ
- जमा अवधि 1-5 वर्ष है
- एटीएम कार्ड
- स्टेट बैंक एनीवेयर
- मोबाइल बैंकिंग
- इंटरनेट बैंकिगं
- एसएमएस अलर्ट
- एमओडी जमा के प्रति ऋण उपलब्ध
- एमओडी में अंतरण के लिए न्यूनतम प्रारंभिक सीमा – 35000/- रु.
- एमओडी को अंतरण की न्यूनतम राशि 1,000/- रु. के गुणकों में एक बार में कम से कम 10,000/- रु.
- प्रतिवर्ष 10 चैक पन्ने निःशुल्क। आगे अधिक चैक शुल्क साथ जारी किए जाएंगे।
- रखे गए औसत मासिक अधिशेष के आधार पर सीमित निःशुल्क आहरण।
- इंटरनेट बैंकिंग के जरिए खातों का अंतरण।
- न्यूनतम शेष – कोई सीमा नहीं
- लेनदेन रिकॉर्ड करने के लिए एक पासबुक जारी की जाती है। मूल पासबुक के खो जाने पर, शुल्क के भुगतान पर डुप्लीकेट पासबुक जारी की जा सकती है।
- मासिक औसत शेष (एमएबी): शून्य
- आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार जनसंख्या केंद्र की पहचान की जाएगी।
पात्रता
- वैध केवाईसी दस्तावेज़ रखने वाले सभी व्यक्ति बचत बैंक खाता खोलने के पात्र हैं।
- एकल रूप से/ संयुक्त रूप से अथवा कोई भी या उत्तरजीवी अथवा पूर्वजीवी अथवा उत्तरजीवी, बाद का एवं उत्तरजीवी इत्यादि।
टीडीआर तोड़ने के क्रम का विकल्प
- ग्राहक को यह स्पष्ट करना होगा कि जमा को तोड़ने के लिए “पहली जमा पहले निकासी” सिद्धांत का पालन करना है या “अंतिम जमा पहले निकासी” सिद्धांत का। कोई भी अनुदेश न होने पर “अंतिम जमा पहले निकासी” सिद्धांत लागू किया जाएगा।
अत्यंत महत्वपूर्ण नियम एवं शर्तें
- ऑटो स्वीप के लिए, सावधि जमा जारी करने तथा इकाइयों में ब्रेक-अप सुविधा के लिए बचत बैंक को बहु विकल्पी जमा (एमओडी) से जोड़ा जाता है। बचत बैंक में न्यूनतम 25000/- रु. (ग्राहक द्वारा निर्धारित किया जाएगा) से अधिक राशि को एक बार में न्यूनतम 10,000/- रु. तथा 1000/- रु. के गुणजों में सावधि जमा में अंतरित कर दिया जाएगा।
Last Updated On : Friday, 12-01-2024

ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि
Savings Accounts Landing Page
अन्य प्रोडक्ट

Criteria
- Features
- Eligibility
- Terms and Conditions

ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि