Rural Self Employment Training Institutes - Rural Banking| SBI - Agri & Rural
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटिस)
ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)
- ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (आरसेटी) की स्थापना तथा प्रबंधन विभिन्न बैंकों द्वारा किया जाता है। इनकी स्थापना का उद्देश्य बरोजगार युवाओं की पहचान, प्रशिक्षण, उनको प्रेरित तथा उनकी मदद करना है ताकि वह स्व-रोजगार कर सकें। यह मॉडल प्रभावी है क्योंकि स्व-रोजगार से दीर्घकालिक आजीविका का सृजन होता है। राज्य सरकारें एसएलबीसी में बैंकों के साथ परामर्श कर आरसेटी स्थापित करने के लिए जिलों का निर्धारण करती हैं। आरसेटी बैंकों द्वारा प्रायोजित होते हैं इसलिए आरसेटी पर नियंत्रण प्रायोजक बैंक के पास रहता है। आरसेटी में 10 से 45 दिन की अवधि के 58 एनएसक्यूएफ संबद्ध पाठ्यक्रम तथा 5 सामान्य इडीपी पाठ्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह पाठ्यक्रम उत्पाद, प्रक्रिया, कृषि तथा सामान्य ईडीपी के अंतर्गत वर्गीकृत किए गए हैं।
- एसबीआई देश भर के 589 आरसेटी में से 25 राज्यों तथा 3 यूटी में 152 आरसेटी का संचालन कर रहा है। आरसेटी जिलों में बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को आवश्यकता-आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उनको आत्मनिर्भर स्व-नियोजित उद्यमी बनाने में मदद करते हैं और प्रशिक्षण बाद समर्थन और बैंक लिंकेज भी प्रदान करते हैं।
- स्थापना के बाद 35377 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 9.46 लाख प्रशिक्षाथियों को प्रशिक्षित किया गया है। इनमें से 6.81 लाख प्रशिक्षार्थियों ने स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया है और अपनी आजीविका के लिए आय अर्जित की है। इन वर्षों के दौरान बैंक ने सभी वार्षिक प्रशिक्षण लक्ष्य प्राप्त किए हैं।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार देश में सभी आरसेटी को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 31 मार्च की स्थिति के अनुसार निष्पादन के आधार पर ग्रेड किया जाता है। यह कार्य आरसेटी के कामकाज का आकलन करने और उनके निष्पादन में सुधार लाने के लिए किया जाता है। 2020-21 के दौरान एसबीआई द्वारा संचालित 152 आरसेटी में से 151 आरसेटी को उत्कृष्ट आरसेटी के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जबकि 2019-20 के दौरान इनकी संख्या 142 और 2018-19 के दौरान 134 थी। इसके अलावा 2020-21 के दौरान 53 आरसेटी ने 200/200 अंक हासिल किए हैं, जबकि 2019-20 के दौरान इनकी संख्या 21 और 2018-19 के दौरान 4 थी।
वित्तीय वर्ष ग्रेड किए गए आरसेटी उत्कृष्ट रेटिंग के साथ ग्रेडिंग (%) 2017-18
151
124
82
2018-19
151
134
89
2019-20
151
142
94
2020-21
152
151
99
- 2018-19 के दौरान एसबीआई को देश में आरसेटी संचालन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला बैंक घोषित किया गया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 19/12/2019 को आयोजित एक समारोह में बैंक को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।
- राष्ट्रीय बैंक प्रबंधन संस्थान (एनआईबीएम), पुणे में 12/02/2020 को स्वर्ण जयंती समारोह के लिए पधारे भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने एसबीआई आरसेटी स्टॉल का निरीक्षण किया था और आरसेटी अभियान में एसबीआई के प्रयासों की सराहना की थी। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, हमारे बैंक के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
- स्व-नियोजित होने के इच्छुक सभी ग्रामीण युवा इन RSETIs द्वारा उपलब्ध कराए गए 58 कौशल विकास कार्यक्रमों में से किसी के लिए मुफ्त में नामांकन कर सकते हैं। उम्मीदवार RSETIs में प्रशिक्षण सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए RSETIs या एसबीआई की नजदीकी शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
:
Last Updated On : Thursday, 14-07-2022
ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए से कम, 15.10.2022 से प्रभावी
3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि
7.00%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम तक
6.50%
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक
ग्रामीण
अग्रणी बैंक योजना और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटिस)
Criteria
- Features
- Eligibility
- Terms and Conditions
ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए से कम, 15.10.2022 से प्रभावी
3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि
7.00%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम तक
6.50%
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक