Revamped Gold Deposit Scheme (R- GDS) - Personal Banking
संशोधित स्वर्ण जमा योजना (आर-जीडीएस)
भारतीय रिजर्व बैंक ने दिनांक 25.03.2025 की अपनी अधिसूचना सं DoR.AUT.REC 71/23.67.001/2024-25 के माध्यम से 26 मार्च, 2025 से स्वर्ण मौद्रीकरण योजना (GMS) के मध्यम अवधि और दीर्घकालिक सरकारी जमा (MLTGD) घटकों को बंद कर दिया है। तथापि, भारतीय रिज़र्व बैंक ने नामित बैंकों को जीएमएस के अंतर्गत अल्पावधि बैंक जमाराशियों की पेशकश करने की अनुमति प्रदान की है। तदनुसार, बैंक केवल एसटीबीडी के अंतर्गत स्वर्ण जमाराशियां स्वीकार करेगा।
विशेषताएँ
- देश में बिना उपयोग रखे हुए सोने को जुटाना और उसे उत्पादक कार्यों में लाना
- ग्राहकों को अपने बिना उपयोग रखे हुए सोने की होल्डिंग पर ब्याज आय अर्जित करने का अवसर प्रदान करना।
- जमा करने के लिए पात्र व्यक्ति : निवासी भारतीय [व्यक्ति, एचयूएफ, प्रोप्राइटरशिप और पार्टनरशिप फर्म, सेबी (म्यूचुअल फंड) विनियमों के तहत पंजीकृत म्यूचुअल फंड/एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सहित ट्रस्ट, कंपनियां, धर्मार्थ संस्थान, केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्र सरकार या राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कोई अन्य संस्था] इस योजना के तहत जमा कर सकते हैं।
- अवधि - 1 से 3 वर्ष
- सोने को शुद्ध सोने के रूप में स्वीकार किया जाएगा, यानी सोने के बार, सिक्के और आभूषण (कीमती पत्थर और अन्य धातुओं को छोड़कर)।
- सोने को बैंक के अधिकृत संग्रह और शुद्धता परीक्षण केंद्रों (सीपीटीसी) या नामित शाखाओं (बड़ी जमा के लिए) में जमा किया जा सकता है।
- जमा करने की मात्रा : न्यूनतम 10 ग्राम शुद्ध सोना (कीमती पत्थरों और अन्य धातुओं को छोड़कर)। कोई अधिकतम सीमा नहीं।
-
ब्याज दर (एसटीबीडी) : वर्तमान ब्याज दरें इस प्रकार हैं: 1 वर्ष के लिए: 0.50% प्रति वर्ष।1 वर्ष से 2 वर्ष तक: 0.55% प्रति वर्ष, 2 वर्ष से 3 वर्ष तक: 0.60% प्रति वर्ष
- मूलधन की गणना सोने में की जाएगी। हालांकि, ब्याज की गणना जमा के समय सोने के मूल्य के संदर्भ में भारतीय रुपये में की जाएगी।
- ब्याज का भुगतान 31 मार्च को वार्षिक रूप से भारतीय रुपये में किया जाएगा या परिपक्वता पर संचयी ब्याज का भुगतान किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत जमाराशियों पर ब्याज जमा किए गए सोने को विक्रय योग्य स्वर्ण बार में परिवर्तित करने की तारीख से अथवा स्वर्ण प्राप्ति के 30 दिन बाद, जो भी पहले हो, से अर्जित होना शुरू हो जाएगा।
- पुनर्भुगतान : मूलधन का पुनर्भुगतान जमा किए गए सोने के बराबर सोना या भारतीय रुपये में करने का विकल्प उपलब्ध है। विकल्प का चयन जमा करने के समय दिया जाएगा और यह अपरिवर्तनीय होगा।
-
1 वर्ष की लॉक-इन अवधि के बाद दंडात्मक ब्याज के साथ समय से पहले भुगतान प्राप्त किया जा सकता है।
-
गोल्ड डिपॉजिट सर्टिफिकेट जारी करना : गोल्ड डिपॉजिट सर्टिफिकेट 995 शुद्धता के साथ सोने के ग्राम (3 दशमलव तक) में जारी किया जाएगा।
-
नोडल शाखा : बुलियन शाखा, मुंबई। फोन: 022-22627730 / 22616005. ई-मेल: gds.12002@sbi.co.in
जमा हेतु पात्र व्यक्ति
निम्नलिखित वर्गों के निवासी भारतीय :
- वैयक्तिक, एकल या संयुक्त रूप से (पूर्ववर्ती या उत्तरजीवी)
- स्वामित्व एवं भागीदारी फर्म
- संयुक्त हिंदू परिवार (एचयूएफ)
- सेबी विनियमन (म्यूटुअल फंड) के तहत पंजीकृत म्यूटुअल फंड / विनिमय ट्रेडेड फंड सहित न्यास
- कंपनियाँ
- चैरिटेबल संस्थान
- केंद्र सरकार
- राज्य सरकार या
- केंद्र सरकार या राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कोई अन्य संस्था
- स्वर्ण को कच्चे सोने के रूप में स्वीकार किया जाता है यानि कीमती पत्थरों और अन्य धातुओं को छोड़ सोने की छड़े, सिक्के, आभूषण के रूप में । ग्राहक को आवेदन फार्म, पहचान-पत्र, पता प्रमाणपत्र एवं वस्तु-सूची फार्म जमा करना होगा।
चुकौती
- एसटीबीडी : परिपक्वता की तारीख पर मूलधन राशि की चुकौती स्वर्ण में या समराशि में रुपये में चुनने का विकल्प ।
- एमटीजीडी और एलटीजीडी: जमाराशि का मोचन सोने के मूल्य के बराबर सोने या आईएनआर में होगा, जो उस समय सोने की प्रचलित कीमत के अनुसार होगा। हालांकि, गोल्ड में रिडेम्पशन के मामले में 0.5% प्रशासनिक शुल्क लगाया जाएगा (प्रशासनिक शुल्क 0.2% से 0.5% तक परिपत्र DoR.AUT.REC.58/23.67.001/2022-23दिनांक 04 अगस्त, 2022 के माध्यम से संशोधित किया गया है। हालांकि, इस तिथि से पहले की सभी जमाराशियां सोने में मोचन के मामले में 0.2% (परिपक्वता तिथि के अनुसार सांकेतिक मोचन राशि का) प्रशासनिक प्रभार द्वारा शासित होती रहेंगी।
समयपूर्वचुकौती पर दिशानिर्देश
स्वर्ण जमा प्रमाणपत्र जारी करना
- स्वर्ण जमा प्रमाणपत्र नोडल शाखा (यानि बुलियन शाखा, मुंबई ) द्वारा जारी किया जाएगा।
- यह प्रमाणपत्र शुद्ध स्वर्ण पदार्थ के लिए जारी किया जाएगा (यानि 995 की शुद्धता )
- स्वर्ण जमा प्रमाणपत्र नोडल शाखा यानि बुलियन शाखा, मुंबई द्वारा जमाकर्ता को भेजा जाएगा ।
प्रभावी तिथि
- इस योजना के तहत जमा पर ब्याज उस तारीख से लगाना शुरू होगा जब से जमा किए गए स्वर्ण को साफ करने के बाद खरीद-फ़रोख्त योग्य सोने की छड़ में परिवर्तित किया जाता है या स्वर्ण प्राप्त करने पर, दोनों में से जो भी पहले हो।
प्राधिकृत शाखाएँ(सूची में शामिल)
शिकायत निवारण प्रक्रिया
- जमाकर्ता उस प्राधिकृत शाखा में जाए जहाँ स्वर्ण जमा किया गया है।
Interest rate on Gold Related Products for last 10 years (in %) | ||||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
योजना | 2008 | 2009 | 2010 | 2011 | 2012 | 2013 | 2014 | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019 | 2020 | 2021 |
स्वर्ण जमा योजना | Oct-15 | |||||||||||||
योजना ए (3 वर्ष) |
1.00 | 0.75 | 0.75 | 0.75 | 0.75 | 0.75 | 0.50 | |||||||
योजना बी (4 वर्ष) |
1.25 | 1.00 | 1.00 | 1.00 | 1.00 | 1.00 | 0.75 | |||||||
योजना सी (5 वर्ष) |
1.50 | 1.00 | 1.00 | 1.00 | 1.00 | 1.00 | 0.75 | |||||||
पूनर्रचित स्वर्ण जमा योजना |
|
|
|
|
|
|
|
Nov-2015
|
|
|
|
|||
योजना ए (1 वर्ष ) |
0.5 | 0.5 | 0.5 | 0.5 | 0.5 | 0.5 | 0.5 | |||||||
योजना ए (2 वर्ष ) |
0.55 | 0.55 | 0.55 | 0.55 | 0.55 | 0.55 | 0.55 | |||||||
योजना ए (3 वर्ष ) |
0.6 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | |||||||
योजना बी (5-7 वर्ष ) |
2.25 | 2.25 | 2.25 | 2.25 | 2.25 | 2.25 | 2.25 | |||||||
योजना सी (12-15 वर्ष ) |
2.5 | 2.5 | 2.5 | 2.5 | 2.5 | 2.5 | 2.5 |
Last Updated On : Friday, 04-04-2025

ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि
6.50%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
8.65%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए
Gold Banking Landing Page

Criteria
- Features
- Eligibility
- Terms and Conditions

ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि
6.50%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
8.65%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए