SBI Surya Ghar – Loan for Solar Roof Top - Personal Banking
एसबीआई सूर्य घर योजना


एसबीआई सूर्य घर योजना
- विशेषताएँ
- सोलर रूफ टॉप फाइनेंस के लिए एसबीआई सूर्य घर योजना पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- Customer's Journey Guide

अस्वीकरण
"प्रोसीड" पर क्लिक करने पर आप भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट से बाहर आ जाएंगे तथा तीसरे पक्ष वेंडर (वेंडरों) द्वारा परिचालित वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। भारतीय स्टेट बैंक ऐसी वेबसाइटों का न ही नियंत्रण करता है और न ही इनकी पुष्टि करता है तथा उनकी ओर से कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। यह वेबसाइट तीसरे पक्ष वेंडर (वेंडरों) के शर्तों एवं निबंधनों द्वारा नियंत्रित है।

अस्वीकरण
"प्रोसीड" पर क्लिक करने पर आप भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट से बाहर आ जाएंगे तथा तीसरे पक्ष वेंडर (वेंडरों) द्वारा परिचालित वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। भारतीय स्टेट बैंक ऐसी वेबसाइटों का न ही नियंत्रण करता है और न ही इनकी पुष्टि करता है तथा उनकी ओर से कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। यह वेबसाइट तीसरे पक्ष वेंडर (वेंडरों) के शर्तों एवं निबंधनों द्वारा नियंत्रित है।
विशेषताएँ
क्र.सं
|
मद
|
पात्रता मापदंड
(3 किलोवाट तक) |
पात्रता मापदंड
(> 3 किलोवाट से 10 किलोवाट) |
---|---|---|---|
1. | उद्देश्य | 3 किलोवाट तक के सोलर रूफ टॉप की स्थापना | 3 किलोवाट से अधिक और 10 किलोवाट तक के सोलर रूफ टॉप की स्थापना |
2. | ऋण राशि | अधिकतम ऋण राशि रु. 2 लाख | अधिकतम ऋण राशि रु. 6 लाख |
3. | आयु और अन्य पात्रता शर्तें |
|
|
4. | पैन | CIBIL के लिए PAN वैकल्पिक | पैन अनिवार्य |
5. | मार्जिन | परियोजना लागत का न्यूनतम 10% | परियोजना लागत का न्यूनतम 20% |
6. | ब्याज दर (फ्लोटिंग ब्याज़ दर) | ईबीएलआर - 2.15% वर्तमान प्रभावी दर: 6.75% | ईबीएलआर + 0%- वर्तमान प्रभावी दर – 8.90% |
7. | अवधि | अधिकतम 120 माह (अधिस्थगन अवधि सहित) कोई न्यूनतम अवधि नहीं (कोई अवधिपूर्व चुकौती शुल्क नहीं) |
|
8. | प्रतिभूति | आस्तियों का दृष्टिबंधक | |
9. | प्रोसेसिंग शुल्क | शून्य | |
10. | आर्थिक सहायता (सब्सिडी) |
|
सब्सिडी राशि – रु. 78000 suryaghar.gov.in (एमएनआरई वेबसाइट) पर उधारकर्ता द्वारा दावा किया जाएगा (ऋण खाते में सब्सिडी राशि जमा कराने के लिए ऋण खाता संख्या प्रदान करें) |
11. | निवल वार्षिक आय | आवश्यक नहीं | न्यूनतम - रु. 3 लाख |
12. | अपेक्षित दस्तावेज़ |
|
|
13. | अधिस्थगन अवधि | संवितरण की तिथि से 6 माह | |
14. | संवितरण | एमएनआरई द्वारा यथा अधिदेशित सभी अपेक्षित साध्यता रिपोर्टें प्रस्तुत करने के बाद सीधे विक्रेता/ईपीसी ठेकेदार को संवितरण किया जाएगा। ऋण राशि + उधारकर्ता के मार्जिन का संवितरण | |
15. | अन्य प्रसंविदाएँ |
|
|
16. | ऋण आवेदन के लिए लिंक |
पंजीकरण के लिए लिंक –https://pmsuryaghar.gov.in ऋण आवेदन के लिए लिंक –https://www.jansamarth.in |
सोलर रूफ टॉप ऋण के लिए एसबीआई सूर्य घर योजना संबंधी प्राय: पूछे जाने वाले प्रश्न
1. सोलर रूफ टॉप फाइनेंस के लिए एसबीआई सूर्य घर लोन लेने के लिए कौन पात्र हैं ?
उत्तर: सभी निवासी व्यक्तिगत आवेदक जिनके पास प्रस्तावित इंस्टालेशन स्थल पर पर्याप्त रूफ एरिया और रूफ टॉप अधिकार हैं, सोलर रूफ टॉप इंस्टाल करने के लिए यह ऋण ले सकते हैं।
2. एसबीआई सूर्य घर योजना में कितनी ऋण राशि उपलब्ध है?
उत्तर: कोई न्यूनतम ऋण राशि नहीं है। अधिकतम ऋण राशि ₹ 6 लाख है।
3.क्या इस ऋण के लिए कोई न्यूनतम आय मानदंड हैं?
उत्तर: नहीं, ₹ 2 लाख तक की ऋण राशि के लिए, कोई न्यूनतम आय मानदंड नहीं है। हालांकि, ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक के ऋण के लिए, नेट वार्षिक आय ₹ 3 लाख और उससे अधिक होनी चाहिए।
4. ऋण प्राप्त करने के लिए मुझे कितनी मार्जिन राशि देनी होगी?
उत्तर: केवल 10%
5. इस योजना की ब्याज दर क्या है?
उत्तर: दिनांक 15.02.2025 को
(क) 6.75% प्रति वर्ष, यदि ऋण राशि ₹ 2 लाख तक है।
(ख) 8.90% प्रति वर्ष, यदि ऋण राशि ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक है।
कृपया ध्यान दें कि यह ऋण फ्लोटिंग ब्याज दर पर उपलब्ध है।
6. एसबीआई सूर्य घर योजना के तहत किस आयु तक ऋण प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर: यदि आप एकल नाम से आवेदन कर रहे हैं तो ऋण के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु 65 वर्ष है। अन्यथा, यदि आप संयुक्त नामों में आवेदन कर रहे हैं तो अधिकतम आयु 75 वर्ष है। हालांकि, सह-उधारकर्ता की आयु 75 वर्ष होने से पहले ऋण बंद करना होगा।
कृपया ध्यान दें कि यह ऋण फ्लोटिंग ब्याज दर पर उपलब्ध है।
7. क्या मुझे प्रोसेसिंग शुल्क का भी भुगतान करने की आवश्यकता है?
उत्तर: नहीं, एसबीआई सूर्य घर योजना के लिए प्रोसेसिंग शुल्क में छूट दी गई है।
8. क्या यह ऋण लेने के लिए पैन/आईटी रिटर्न/फॉर्म 60 अनिवार्य है?
उत्तर: नहीं, अगर ऋण राशि ₹ 2 लाख तक है। हालांकि, ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक के ऋण के लिए यह अनिवार्य हैं।
9. इस ऋण के लिए न्यूनतम सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?
उत्तर: (क) रु. 2 लाख तक की ऋण राशि के लिए, कोई न्यूनतम स्कोर निर्धारित नहीं है।
(ख) ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक की ऋण राशि के लिए, न्यूनतम स्कोर 650 होना चाहिए।
हालांकि, सिबिल में डिफ़ॉल्ट/बट्टे खाते (राइट ऑफ) वाले ग्राहक पात्र नहीं हैं
10. क्या एनटीसी (क्रेडिट के लिए नए) ग्राहक भी इस ऋण के लिए पात्र हैं?
उत्तर: हाँ
11. क्या मुझे एसबीआई में बचत बैंक खाता रखना आवश्यक है?
उत्तर: हाँ
हालांकि, यदि किसी ग्राहक का एसबीआई में बचत बैंक खाता नहीं है, तो वह नया बचत खाता खोल सकता है और ऋण के लिए आवेदन कर सकता है।
12. न्यूनतम चुकौती अवधि क्या है?
उत्तर: इस ऋण के लिए कोई न्यूनतम चुकौती अवधि निर्धारित नहीं की गई है।
13. अधिकतम चुकौती अवधि क्या है?
उत्तर: 10 साल (6 महीने की अधिस्थगन (मोरेटोरियम) अवधि सहित)
14. यदि मैं लोन की अवधि समाप्त होने से पहले उसे बंद कर दूं तो क्या कोई समय-पूर्व भुगतान दंड लगेगा?
उत्तर: नहीं।
15. ऋण कैसे संवितरित किया जाएगा?
उत्तर: ऋण राशि सीधे विक्रेता / चैनल पार्टनर / ईपीसी कॉट्रेंक्टर के खाते में संवितरित की जाएगी।
16. मैं सब्सिडी का दावा कैसे कर सकता/सकती हूं?
उत्तर: उधारकर्ता द्वारा एमएनआरई साइट (https://pmsuryaghar.gov.in) पर ऋण खाते का संदर्भ देकर सब्सिडी का दावा किया जा सकता है।
17. क्या सोलर रूफ टॉप पैनल और उपकरण का बीमा अनिवार्य है ?
उत्तर: यदि ऋण राशि ₹ 2 लाख तक है, तो बीमा वैकल्पिक है।
हालांकि, ऋण राशि ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक होने पर बीमा अनिवार्य है।
(बीमा शुल्क ग्राहक द्वारा वहन किया जाएगा)
18. ऋण के लिए आवेदन करने के लिए बैंक को किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?
उत्तर : (क) ₹2 लाख तक के ऋण के लिए, पते और पहचान के प्रमाण के रूप में केवल बिजली बिल और केवाईसी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
( ख ) ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक के ऋण आवेदन के लिए पहचान व पते के प्रमाण के अलावा बैंक स्टेटमेंट के साथ आय दस्तावेज भी आवश्यक हैं।
वेतनभोगी व्यक्ति के लिए, पिछले 2 वर्षों का फॉर्म 16 आवश्यक है और स्व-व्यवसायी आवेदक के लिए पिछले 2 वर्षों की इनकम टैक्स रिटर्न आवश्यक है।
19. मैं ऋण हेतु आवेदन कैसे कर सकता / सकती हूँ ?
बैंक की वेबसाइट bank.sbi पर जाकर, ऋण के तहत, कृपया एसबीआई सूर्य घर योजना पर जाएं और अप्लाई नाउ का विकल्प चुनें।
वैकल्पिक रूप से, आप पहले https://pmsuryaghar.gov.in पर और फिर https://www.jansamarth.in पर भी आवेदन/पंजीकरण कर सकते हैं।
20. यदि मुझे कुछ संदेह / स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो , तो मुझे किससे संपर्क करना चाहिए ?
आप हमारे संपर्क केंद्र से 18001234 या 18002100 या 1800112211 पर बात कर सकते हैं। आप cm4.retailloans@sbi.co.in को मेल कर सकते हैं और उसकी एक प्रति dgmecom.pbbu@sbi.co.in dgmecom.pbbu@sbi.co.in को भेज सकते हैं। ।
Last Updated On : Tuesday, 18-02-2025

ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि