Bank E Auctions - SBI In the News
बैंक ई-नीलामियां
बैंक ई-नीलामियां
बैंक के बकाया की वसूली करने के लिए हमारा बैंक चूककर्ताओं की बंधक संपत्तियों (जैसे कि आवासीय संपत्तियां/ व्यवसायिक संपत्तियां आदि) की नीलामी करता है। इस उद्देश्य के लिए एसबीआई की संबंधित शाखाएं अग्रणी समाचार पत्रों (अंग्रेज़ी तथा स्थानीय भाषा) में विज्ञापन प्रकाशित करवाती हैं। विज्ञापन सोशल मीडिया (यथा ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) में भी पोस्ट किए जाते हैं।
इस विज्ञापन में उन वेबसाईट्स की जानकारी होती है जहां पर भावी बोली लगाने वाले संपत्तियों के स्थान सहित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आवश्यक बातों की जानकारी भी दी जाती है।
बैंक के पास बंधक/ न्यायालय द्वारा कुर्क की गई अचल संपत्तियों की नीलामी के समय एसबीआई में हम अत्यंत पारदर्शिता से कार्य करते हैं तथा वे सभी प्रासंगिक जानकारियां उपलब्ध करवाते हैं जो बोली लगाने वालों को नीलामी में भाग लेने के लिए आकर्षक लग सकें। हम नीलामी के लिए जारी सार्वजनिक सूचनाओं में सभी प्रासंगिक विवरण तथा स्थिति (संपत्ति पूर्ण स्वामित्व की है या पट्टे पर दी गई है) भी उपलब्ध करवाते हैं, उसका नाप, स्थान आदि जानकारी सहित अन्य प्रासंगिक विवरण देते हैं।
ई-नीलामी के लिए उपलब्ध इन संपत्तियों का विवरण विज्ञापन में दिए गए लिंक पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है। शाखाओं में भी नीलामी के लिए पदनामित संपर्क व्यक्ति उपलब्ध रहता है तथा संबंधित खरीदार नीलामी की प्रक्रिया तथा उस संपत्ति, जिसमें वह रुचि रखते हैं, की जानकारी के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं तथा अपनी रुचि की संपत्ति का निरीक्षण कर सकते हैं।
ई- नीलामी में भाग लेने के लिए निम्नलिखित आवश्यक हैं
- ई- नीलामी की नोटिस में उल्लिखितानुसार संबंधित संपत्ति के लिए ईएमडी
- केवाईसी दस्तावेज़ - संबंधित शाखा में प्रस्तुत किए जाएं।
- लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड – संबंधित शाखा में ईएमडी जमा करने तथा केवाईसी दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के पश्चात ई-नीलामीकर्ता बोली लगाने वालों के ईमेल आईडी पर लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड भेजेंगे।
- बोलीकर्ता नीलामी के नियमों के अनुसार ई-नीलामी के दिन नीलामी के समय पर लॉगिन कर बोली लगा सकते हैं।
संपत्तियों तथा बोली के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, हमारे निम्नलिखित पार्टनर से संपर्क करें-
- पीएसबी एलायंस प्राईवेट लिमिटेड https://baanknet.com/
Last Updated On : Monday, 17-03-2025

ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि
6.50%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
8.65%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए
Auction Notices

Criteria
- Features
- Eligibility
- Terms and Conditions

ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
2.70% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ से कम शेष राशि
3.00% प्रति वर्ष.
रु 10 करोड़ और अधिक शेष राशि
6.50%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
8.65%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए